फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीच सड़क पर पोल दे रहे हादसों को दावत

Tue, 02 Sep 2025 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के गोला बाजार में बीच सडक पर पोल-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत निगम शहर में तार बदलने का कार्य करा रहा है। इस दौरान पोल भी बदले जा रहे हैं, लेकिन पोल को पटरी पर लगाने के बजाय सड़क पर ही लगा दिए जा रहे हैं। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। यही नहीं पोल की आड़ में दुकानदार सड़क तक अतिक्रमण कर दुकानें लगा रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर में बिजली आपूर्ति जर्जर तारों व पोल पर टिकी हुई थी। इसके कारण अक्सर लोकल फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को दूर करने और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम शहर के मुख्य मार्ग सहित मोहल्लों में बिजली के तार बदलकर केबिल का तार लगाने का कार्य करा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली के पोल भी बदले जा रहे हैं, लेकिन मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के चलते सड़क पर आ गए बिजली के पाेल को हटाकर पटरियों पर करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो पोल लगाए जा रहे हैं वह सड़क पर ही लगा दिए जा रहे हैं, जिससे आवागमन की समस्या बनी हुई है और दुर्घटना की आशंकी बनी रहती है।
लोगों को उम्मीद थी कि पोल पटरियों पर लगाए जाएंगे, लेकिन यह उम्मीद टूटने लगी है। इधर पोल की आड़ में पटरी दुकानदार सड़क तक दुकानें सजा रहे हैं। इससे शहर में अतिक्रमण बढ़ रहा है और आने-जाने में दिक्कत हो रही है। शहर के निवासी संजय गुप्ता, उमेश वर्मा आदि ने कहा कि विद्युत निगम को पोल बदलकर पटरियों पर लगाना चाहिए, ताकि आने-जाने में होने वाली दुश्वारियां दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें