संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कक्षा एक व दो के बच्चों की भाषा और गणित की दक्षता जांचने के लिए 30 विद्यालयों पर निपुण टेस्ट 17 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए शिक्षक निपुण लक्ष्य एप पर नियमित अभ्यास कराएं। यह बातें शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय अछियां पर बच्चों का निपुण लक्ष्य आकलन करते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा।
उन्होंने बताया डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा विद्यालयों के बच्चों का आकलन किया जाएगा। इसमें 75 फीसदी सवालों के सही जवाब देने पर विद्यार्थी निपुण घोषित होंगे। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराएं। दो डीएलएड प्रशिक्षु संयुक्त रूप से दो-दो विद्यालयों का भ्रमण कर ऑनलाइन टेस्ट करेंगे। इसकी सूचना निपुण लक्ष्य एप पर अपलोड की जाएगी। इसमें बच्चों की फोटो के साथ जानकारी देनी होगी। वहीं टेस्ट की विद्या समीक्षा केंद्र से वीडियो कॉल कर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी।