फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निमोनिया हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
जिलाअस्पताल के ओपीडी में बच्चे का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ डॉ डीपी सिंह।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में ठंडक के साथ ही बच्चों एवं बुजुर्गाें में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। निमोनिया की चपेट में आकर बच्चे जिला अस्पताल पहुंचने लगे है, यदि लक्षण सामने आए तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर उचित उपचार कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

निमोनिया खतरनाक बीमारी है। इसका खतरा पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों, कुपोषित बच्चों में अधिक रहता है। इसके अलावा बुजुर्ग भी जल्द ही इस बीमारी की चपेट में आ जाते है। यह बीमारी सीधे फेफड़ों पर असर डालती है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन निमोनिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे है। चिकित्सक बचाव के साथ ही उपाय बता रहे है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि निमोनिया से फेफड़े संक्रमित हो जाते हैं। इससे बलगम या मवाद वाली खांसी, बुखार, ठंड लगाना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इस मौसम में यह बीमारी फैलने की आशंका ज्यादा रहती है। ू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें