फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम जन औषधि केंद्र , दवाओं की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाएं सस्ती होने के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बदहाल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सरकार की तरफ से जनता को सस्ती दवा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई। लेकिन, विभागीय उदासीनता के चलते जिले में लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। निजी तो निजी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी कमीशन के चक्कर में मरीजों को महंगी दवाएं लिखते हैं। वहीं, जन औषधि केंद्र पर हर मर्ज की दवा भी उपलब्ध नहीं है जिससे गरीब मरीजों को बाहर से महंगी दवा खरीदनी पड़ती है।
जिला अस्पताल में चार साल पहले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया जिसका उद्घाटन तत्कालीन सांसद स्व. शरद त्रिपाठी ने किया था। लोगों को अच्छी दवाएं मिलने की उम्मीदें जगीं थीं, लेकिन केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं नहीं मिल रही हैं। यहां पर अब भी बुखार, खांसी, सिरदर्द, उल्टी दस्त की दवाएं ही मिलती हैं। जन औषधि केंद्र पर मौजूद दवाएं व बाजार में मिलने वाली दवाएं की कीमत में कई गुना अंतर होता है। उदाहरण के तौर जन औषधि केंद्र पर पैरासिटामाल का एक पत्ता पांच रुपये का है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 12 रुपये है। दर्द निवारक दवा डाइक्लो के एक पत्ता की कीमत इस केंद्र पर तीन रुपये है, जबकि बाहर इसकी कीमत 80 रुपये है। इस समय बुखार का प्रकोप है। बच्चों समेत अन्य लोगों को दवाओं की जरूरत है तब जन औषधि केंद्रों पर आयरन, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल, मल्टीविटामिन, पैरासिटामोल तक साधारण दवाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

जब यहां दवाएं लेने जाओ तो ये दवा नहीं है, बाहर से खरीद लो, यह कहकर वापस कर दिया जाता है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए गणेश गुप्त, राजेश कुमार, संजय प्रसाद, रामशंकर आदि का कहना था कि डॉक्टर जो दवाएं लिखते हैं वह जन औषधि केंद्र पर नहीं मिलती हैं बल्कि उसके लिए गेट पर खुली प्राइवेट दुकानों पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कितनी दवाएं नहीं आ रही हैं
एल्बेंडाजोल - पेट में कीड़े मारने की दवा
हेट्राजिन- एलर्जी की दवा
पैरासिटामोल - बुखार
डॉक्सीसाइक्लिन - एंटीबायोटिक
डाइक्लोफिनैक - दर्द की दवा
कैल्शियम - हड्डियां मजबूत करने के लिए
मल्टीविटामिन - ताकत की दवा
आयरन सिरप - बच्चों में खून की कमी दूर करे
एंडाएसिड - गैस के लिए
विटामिन बी - ताकत के लिए
बीबी लोशन- स्किन के लिए
कैलामाइन- स्किन के लिए
सॉलबूटामॉल सिरप - खांसी, सांस फूलना
मैक्ट्रा सिरप - दर्द के लिए
इसके साथ ही अन्य कई प्रकार की दवाएं हैं जो नहीं आ रही हैं।
जन औषधि केंद्र पर दवाएं न होने की सूचना मिली है। इसके लिए महानिदेशालय स्तर पर बातचीत की जाएगी। दवाएं वहीं से आती हैं। वैसे जो दवाएं हैं, उसे मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया जाएगा कि वे ऐसी दवा लिखें, जो जन औषधि केंद्र पर मिल सकें।
-डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें