फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशेड पर ही शुरू करा दिया पीएम आवास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुशेड पर ही शुरू करा दिया पीएम आवास का निर्माण
विज्ञापन

- संज्ञान में आते ही बीडीओ ने कार्य रोकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के ग्राम पंचायत कुसौना खुर्द में पीएम आवास के लाभार्थी ने पूर्व में मिले पशु शेड के ऊपर ही आवास का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सूचना पर बीडीओ ने संज्ञान लिया और लाभार्थी को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। सचिव को निर्देश दिया कि नींव की खुदाई करा कर दूसरी जगह पीएम आवास का निर्माण कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर लाभार्थी से आवास की रकम की वसूली जाएगी।
दो साल पहले ग्राम पंचायत कुसौना कलां में सजन दुषाद को पशु शेड योजना का लाभ मिला। पशु शेड का निर्माण कार्य भी हुआ। वर्ष 2020-21 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रथम किस्त उनके खाते में भेजी गई। उसके बाद लाभार्थी सजन दुषाद ने पशु शेड पर लगे टिन को हटाने के बाद पूर्व में बनी दीवार पर आवास का निर्माण कार्य कराकर छत लगाने की तैयारी में था। गांव के ही किसी शख्स ने मामले की सूचना बीडीओ महावीर सिंह को दे दी। बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से आवास के लाभार्थी को अपने कार्यालय में तलब किया। पशु शेड को क्षतिग्रस्त कर उस पर आवास निर्माण को लेकर कड़ी फटकार लगाई। ग्राम पंचायत सचिव को हिदायत दिया कि नींव की खुदाई कराते हुए नए सिरे से दूसरे स्थान पर आवास निर्माण की प्रक्रिया लाभार्थी से शुरू कराया जाए। यदि लाभार्थी ऐसा नहीं करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाई कराते हुए प्रधानमंत्री आवास की धनराशि वापस लेने की प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसौना कलां में दो वर्ष पूर्व मिले पशु शेड पर प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का मामला संज्ञान में आया हैं। आवास के लाभार्थी को सख्त निर्देश दिया गया है कि अन्य स्थान पर मकान का निर्माण कराएं। नियम का उल्लंघन करने पर विधिक कार्यवाई के साथ ही आवास की धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- महावीर सिंह, बीडीओ मेंहदावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें