फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता महंगाई, अपराध एवं बेरोजगारी से परेशान : अलगू

विज्ञापन
धनघटा में सपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जनता महंगाई, अपराध एवं बेरोजगारी से परेशान : अलगू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र धनघटा की बैठक मंगलवार को बाबा दानीनाथ शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। सपा नेताओं बढ़ती हुुई महंगाई का विरोध करते हुए भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि पूरे देश की जनता महंगाई, अपराध एवं बेरोजगारी से कराह रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल सहित किसानों, मजदूरों, गरीबों के उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम में हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भष्ट्राचार, अपराध, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध हर जगह करे। बैठक में जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, राजमन यादव, विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयराम यादव, केडी यादव, रामनिवास यादव, फारूक खान, लालबहादुर यादव, वीरेंद्र यादव, बलिराम यादव, राहुल यादव बादल, शिवनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद आजाद, केशव राजभर, बबलू भंडारी, अब्बास, अंजू चौहान, चंद्रपकाश शुक्ला, रामजनक चौहान, रामरतन निषाद, हरिशचंद्र यादव, सहदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें