हैंसर के सिरसी में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे-संवाद
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक में परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान सिरसी में किया गया। बीईओ महेंद्र प्रसाद की देखरेख में दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के छात्रों द्वारा 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, जूनियर 100, 200, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इसी तरह से कबड्डी, खो खो आदि में बच्चों ने सहभागिता दिखाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। बीईओ महेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेल कूद से बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्तर को मजबूती मिलती है। इसमें कोई हारता है तो कोई जीतता है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत कर आगे की प्रतियोगिता में अपनी राह बनानी चाहिए। इस दौरान त्रिशूल धारी राय, शिक्षक दिग्विजय पांडेय, देवनारायण चौधरी, विनय सिंह, राहुल यादव, सावित्री, अजय राय आदि मौजूद रहे।