फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

जनपद में जगह-जगह लगाए गए पौधे, उचित देखभाल के दिए निर्देश
सात जुलाई तक चलेगा अभियान, नोडल अधिकारी व डीएम ने स्थलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में जारी वन महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव होमगार्ड एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने डीएम आवास के सामने आफीसर्स कालोनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पहली जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी अनिल कुमार, डीएम दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने टेमारहमत के पास वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पौधरोपण स्थल का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने पौधों के उचित देखभाल के लिए निर्देश दिया। इसके बाद डीएम आवास के सामने आफीसर्स कालोनी के पास फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़, पौधों एवं हरित वन क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें इस नेक कार्य के लिए सिर्फ वन महोत्सव का इंतजार न करके वर्ष में कई बार विभिन्न अवसरों पर पौधे लगाना चाहिए ताकि हमारी पीढ़ियां साफ, स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण में जीवन जी सके।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय परिसर में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह व जिला सचिव भारत स्काउट गाइड रवि प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय के स्काउटों ने विद्यालय के पीछे प्रांगण में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों को पौधरोपण व सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मारुति नंदन चौरसिया, संदीप साहनी, अंकित मौर्य, प्रवीण प्रजापति, अभिनव चौधरी, अमन चौधरी, मित्रसेन चौधरी, निखिल चौरसिया, राम आशीष, प्रियांशु, अनूप गौंड आदि उपस्थित रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में खाली स्थानों पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अभियान में सभी ग्राम प्रधान व गैर व सरकारी संस्थान के जिम्मेदारों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विकास खंड पौली के परिसर में एडीओ पंचायत दिनेश राय, ग्राम पंचायत गौवापार में प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह, ग्राम पंचायत महेश्वरपुर में जोखू प्रसाद, संत रामानंद पारस देई कन्या इंटर कॉलेज बेलघाट-रीठा के परिसर में प्रबंधक राम मिलन यादव व चौकी प्रभारी मनोज कुमार पटेल ने पौधरोपण किया। इस मौके पर विजय प्रकाश यादव, जोखू यादव, धर्मेंद्र यादव, कमलेश तिवारी, जुबेर अहमद, महेंद्र यादव, रामउजागिर दुबे, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के बभनी में एपीओ एसपी चौधरी ने अस्थाई गोशाला परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता को मजबूती देने के लिए कई प्रजातियों के पौध लगाया जाना चहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पेड़-पौधों की उपयोगिता समझ में आ गई है। ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्या, रोजगार सेवक श्रीचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार बेसिक शिक्षामंत्री के आह्वान पर परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूलों में पांच-पांच पौधे लगाकर पौधरोपण से सभी को जुड़ने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन पर ब्लॉक में 150 से अधिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों से पौधे की देखभाल करने और ग्रीन विद्यालय-क्लीन विद्यालय बनाने पर जोर दिया। इस दौरान संकुल शिक्षक जफीर अली, संजय दिवेदी, विनोद कुमार, लक्ष्मी नारायण, असरारुल हक,अब्दुर्रहीम, सुहेल अहमद, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, अजीज, किरण चौधरी, सुरजन गोंड, सुशील शर्मा, बाबू लाल, मो. सोबीन, शमीम अहमद, आशीष कुमार गौतम, शकील अहमद, बच्चू लाल, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें