फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 13 वर्ष में भी पाइपलाइन का काम अधूरा

विज्ञापन
मेंहदावल में बनकर तैयार पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2011-12 में नगर पंचायत प्रशासन के प्रस्ताव पर वॉटर टैंक तथा पाइपलाइन परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था जल निगम ने कार्य प्रारंभ कराया लेकिन 13 वर्ष का समय बीत गया, अब तक यह कार्य अधूरा पड़ा है। इसके कारण नगर पंचायत प्रशासन ने अधूरी परियोजना को हैंडओवर लेने से इन्कार कर दिया है।
मेंहदावल नगर पंचायत में जिस समय यह परियोजना स्वीकृत हुई उसे समय 15 वार्ड थे। सात किलोमीटर से अधिक की परिधि में पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव था। इसमें नगर पंचायत क्षेत्र से सटे गांव में भी पाइप लाइन विस्तार कर जलापूर्ति देने की योजना थी लेकिन जल निगम ने जिन जिम्मेदारों को पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी सौंपी वह पूरा नहीं की।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में परियोजना का जब पाइपलाइन बिछाने के बाद ट्रायल लिया गया तो कई स्थानों पर रिसाव होने लगा। कार्यदायी संस्था इस समस्या का समाधान न कर परियोजना को नगर पंचायत को हैंडओवर करने की जुगत में लग गई लेकिन तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने अधूरी परियोजना को हैंडओवर लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में पाइपलाइन का कार्य भी अधूरा है। राजाबारी, सुरहवा पुरवा, सीयर आदि ऐसे गांव हैं जहां पाइपलाइन अभी तक नहीं बिछ पाई है। वहीं नगर पंचायत के उत्तर पट्टी, सोनबरसा, नौदरी, पश्चिम टोला, ब्रह्मचारी आदि स्थानों पर जलापूर्ति का कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें