फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टैक्सी स्टैंड पर कीचड़ और गंदगी का अंबार

Wed, 25 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियांवा जाने वाले टैक्सी स्टैंड पर भरा पानी व कीचड़ 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित टैक्सी स्टैंडों पर बारिश का पानी जमा हो जाने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन पकड़ने की जल्दबाजी में लोगों के कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं। इसके बाद भी न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई है और न ही गंदगी दूर की जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के आगे से मुंडेरवा और सेमरियावां के ऑटो मिलते हैं। ऐसे में लोग यहां पर आकर वाहन पड़ते हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ पसरा हुआ है। इसके साथ ही गंदगी फैली हुई है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शहर के मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी ऑटो वाले मैनसिर, नौरंगिया, नाथनगर आदि के लिए सवारियां भरते हैं।
यहां पर भी कई जगह सड़क पर जलभराव बना हुआ है। इसके साथ ही यहां पर फल मंडी भी लगती है। शाम होने पर खराब फल दुकानदार सड़क के किनारे ही फेंक दे रहे हैं, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नेहरू चौक के पास मगहर जाने के लिए ऑटो मिलते हैं, यहां पर भी नेहरू जी की मूर्ति के आस-पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। मेंहदावल बाईपास पर वाहन पकड़ने आए जयराम गुप्ता, राकेश कुमार आदि ने बताया कि टैक्सी स्टैंडों पर जलभराव व गंदगी के कारण दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें