फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घाट पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु कैसे करेंगे स्नान

विज्ञापन
धनघटा के सरायू नदी घाट पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते बीडीओ। स्रोत : ब्लॉक कर्मी
विज्ञापन
- कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के बिडहर घाट पर लगेगा मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में गोता लगाने की तैयारी करना श्रद्धालु शुरू कर दिए हैं। अनुमान है कि 90 हजार लोग बिडहर घाट पर सरयू नदी में गोता लगाने के लिए पहुंच सकते हैं, लेकिन घाट पर जिस तरह की गंदगी है, उसे देखकर यही मालूम होता है कि स्नान करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बुधवार को साफ-सफाई का हाल जानने खंड विकास अधिकारी हैंसर बाजार मौके पर पहुंचे और मातहतों को सफाई के निर्देश दिए।

कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए बिडहर घाट पर संतकबीरनगर, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर आदि जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा नदी के विभिन्न घाटों पर भी लोग गोता लगाते हैं। बिडहर घाट पर इस वर्ष 90,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान प्रशासन को है। नदी के किनारे शवों की अंत्येष्टि करने के साथ-साथ रोजाना सैकड़ों लोग स्नान करने पहुंचते हैं। नदी के किनारे जगह-जगह गड्ढे हैं, वहीं गंदगी का अंबार भी लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को मौके पर खंड विकास अधिकारी जरूर पहुंचे, लेकिन सफाई का इंतजाम नहीं दिखा और न हीं लोगों को गहरे पानी में जाने से बचने के लिए बैरिकेडिंग की गई। 15 नवंबर को धनघटा बिडहर घाट मार्ग हो या रामजानकी मार्ग हर जगह पर श्रद्धालुओं के आने-जाने का ताँता लगे रहने की पूरी संभावना है। इसी दिन हैंसर बाजार में मानसिंह बाग में दोआबा महोत्सव का शुभारंभ भी होगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि घाट पर सफाई के लिए एडीओ पंचायत को सफाई कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। 14 नवंबर को घाट पूरी तरह चमचमाता दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें