फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिड़िया बेलहरा पहुंची स्वास्थ्य टीम

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिडिया बेलहरा में लोगों के स्वास्‍थ्य की जांच करती स्वास्‍थ्य टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिडिया बेलहरा में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार देर शाम छह साल की मासूम ज्योति की मौत के बाद गांव में बुखार से मरने वालाें की संख्या तीन हो गई है। वहीं सोमवार को समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम बुखार पीड़ित 57 लोगों को रक्त के नमूने लिए और दवा का छिड़काव कराकर दवाइयां बांटी। 
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर एके सिन्हा ने  बताया कि बुखार से पीड़ित 57 लोगों के खून का नमूने लिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को अपने आस पास साफ सफाई रखने के अलावा स्वच्छ पेयजल के  प्रयोग की सलाह दी गई है। लोगों को बुखार दूषित जल पीने से भी हो  सकता है। गांव की गलियों और नालियों में दवा का छिड़काव करा दिया गया है। 

स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने रविवार को बुखार की चपेट में आने से मृत छह वर्षीय ज्योति पुत्री  राजेश के घर का निरीक्षण भी किया। परिवार के लोगों को घर के आसपास साफ सफाई  रखने और स्वच्छ पेयजल के इस्तेमाल की सलाह दी। वहीं गांव की कलावती, सावित्री, ज्योति, जीत बहादुर यादव, गोलू यादव आदि ने बताया कि गांव में लगे अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप बदबूदार और पीला पानी देते हैं। वही पानी पीने को लोग मजबूर हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अप्रैल से ही जल निगम के अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही गई है। ग्रामीणों ने तत्काल गांव में लगे उन हैंडपंपों को बदलने की मांग की है जो दूषित पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें