फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में विकसित होगा पिकनिक स्पॉट, नौकायन का ले सकेंगे लुत्फ

Wed, 07 Aug 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास पोखरे का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त
विज्ञापन
- मैलानी में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास पोखरा को किया चिह्नित
विज्ञापन

- तहसील प्रशासन और नगर पालिका को दी जिम्मेदारी
- पोखरे के चारों तरफ पाथ-वे का निर्माण होगा
- जल्द ही शुरू होगा कार्य, सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम

संतकबीरनगर। शहर में पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मैलानी में बोटिंग एरिया बनाया जाएगा। पालिका प्रशासन ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास पोखरे को बोटिंग और पिकनिक स्पॉट के लिए चिह्नित किया है। पोखरे में बोटिंग के लिए नाव आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका और तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इनमें जो भी दिक्कतें हैं उसे दूर कर लें।

पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसके बाद भी यहां पर पिकनिक स्पॉट की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोगों को सैर-सपाटे और बोटिंग के लिए गोरखपुर के रामगढ़ताल की ओर रुख करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने शहर में भी पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मैलानी के समीप मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास स्थित पोखरे को इसके लिए चिह्नित किया गया है। यहां पर लोगों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी और मौज-मस्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन


पोखरे के चारों तरफ सीढि़यां बनाई जाएंगी। साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंच लगेंगे। पोखरे के चारों तरफ पाथ-वे का निर्माण होगा ताकि लोग टहल सके। हरियाली के लिए पौधरोपण और फूल लगाए जाएंगे।

लोगों को मिलेगा लाभ, बढ़ेगा रोजगार
शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास पोखरे के सुंदरीकरण और पिकनिक स्पॉट बनाए जाने से लोगों को लाभ होगा। जिन लोगों को अभी सैर-सपाटे के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है, उन्हें यहां पर ही बोटिंग की सुविधाएं मिलने लगेंगी। लोग बोटिंग का आनंद ले सकेंगे और कुछ समय परिवार व बच्चों के साथ गुजार सकेंगे। पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होने के बाद आसपास व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगी। साथ ही इस क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन


मौलाना आजाद इंटर काॅलेज के पास के पोखरे को पिकनिक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। पोखरे में बोटिंग की भी व्यवस्था होगी। तहसील प्रशासन और नगर पालिका को विद्यालय प्रशासन से बातचीत के लिए कहा गया है। साथ ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें