फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में हादसा: पिकअप ने साइकिल सवार व्यापारी को रौंदा, मौत

Mon, 25 Dec 2023 05:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीनगर।

सार

सर्वजीत विश्वकर्मा किसी ग्राहक के बुलावे पर नाथनगर की ओर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह मुकुंदपुर चौराहे के 100 मीटर आगे पहुंचा कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के मुकुंदपुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को पीछे से रौंद दिया, जिससे मौके पर साइकिल सवार की मौत हो गई। पिकअप के पहिए में शव फंस गया और चार मीटर तक उसे घसीट दिया। इस दौरान पिकअप भी पलट गया। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


नटवॉ गांव निवासी सर्वजीत विश्वकर्मा (55) की मुकुंदपुर चौराहे पर लोहे का दरवाजा, ग्रिल आदि बनाने की दुकान है। सोमवार को करीब डेढ़ बजे दिन में वह किसी ग्राहक के बुलावे पर नाथनगर की ओर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह मुकुंदपुर चौराहे के 100 मीटर आगे पहुंचा कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मृतक सर्वजीत विश्वकर्मा साइकिल सहित पिकअप के पहिए में फंस गया। उनके बाद पिकअप ने उसे चार मीटर तक घसीट दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिकअप भी मौके पर पलट गई। जानकारी होने पर मृतक के परिजन और चौराहे सहित आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सड़क से होकर गुजर रहे भाजपा सांसद प्रवीण निषाद ने भी रुक कर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रोना बिलखना सुनकर लोग दुखी थे।

मृतक सर्वजीत विश्वकर्मा के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी दिव्यांग है।

ग्राम प्रधान शिवजतन यादव ने बताया कि मृतक के बल पर ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था। अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दो बेटे और बेटियों की शादी और दिव्यांग पत्नी की परवरिश परिवार के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें