फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन लाख का सोना लेकर भागे टप्पेबाज का मिला फोटो, पहचान में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jan 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार में चार दिन पूर्व ज्वैलरी की दुकान से तीन लाख रुपये कीमत का सोने के जेवरात लेकर भागे टप्पेबाजों में एक का स्पष्ट फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकालकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। दूसरे का फोटो स्पष्ट नहीं होने से पुलिस को मुश्किल हो रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। एसपी की तरफ से मामले के अनावरण के लिए एसओजी और सर्विंलास टीम को भी लगा दिया गया है। इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पौली बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी गंगेश ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 24 जनवरी को वह अपने सर्राफा के दुकान पर पिता त्रिपुरारी को बैठा करके कहीं काम से चले गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे टप्पेबाज ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और 21 ग्राम सोने का झाला निकलवा कर देखने लगे। दो लोग उनके पिता को बातों में उलझाए रखा और तीसरा सोने का झाला लेकर भाग गया। उसके बाद दोनों भी भाग चले।
मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें आरोपितों का चेहरा साफ नहीं आ रहा था। काफी प्रयास के बाद पुलिस एक आरोपी का फोटो साफ करा लिया है। दूसरे का फोटो स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक आरोपी का फोटो सरकुलेट किया है।
विज्ञापन

-
धनघटा पुलिस पूरे मामले का बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। सर्विलांस व एसओजी टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। -अभयनाथ मिश्र, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें