फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाई बदली, हवा ने बढ़ाई ठंड अभी तीन दिन ऐसा ही रहेगा माैसम

Fri, 30 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाई रही बदली-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सुबह बदली छाई रही। इसके साथ ही तेज हवा चलती रही, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सुबह ठंड के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, दिन में धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी दो से तीन दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम अचानक बदल गया था और सुबह से ही आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई थी, बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सुबह बादल छाए रहे। इसके साथ ही तेज हवा चलती रही। इसके कारण लोगों को ठंड से परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादलों की ओट में सूर्य की लुकाछिपी बनी रही। ऐसे में जो लोग घरों से निकले वह लोग ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर आए। शाम होने के बाद फिर ठंड ने परेशान किया और लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। सुबह के समय बच्चे स्कूल के लिए निकले तो उन्हें ठंड ने परेशान किया। किसान भी आसमान पर नजर टिकाए हुए हैं। हल्की बारिश हुई तो गेंहू की फसल को काफी लाभ पहुंचने की उम्मीद है। किसान दशरथ यादव, राम प्रीत आदि ने बताया कि बादल छाने से उम्मीद बनी हुई है कि बारिश होगी,यदि ऐसा हुआ तो गेहूं की सिंचाई की चिंता दूर हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि इस बार फसल अच्छी है। बारिश हुई तो सिंचाई की चिंता भी दूर हो जाएगी।
0
मौसम में बदलाव बना हुआ है। अभी दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी हुई है। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें