संतकबीरनगर। आशुतोष गुप्ता की फाइल फोटो ।
- फोटो : KHALILABAD
हादसे में फार्मासिस्ट की मौत
मेंहदावल (बस्ती)। बीमापार गांव के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट से बाइक सवार फार्मासिस्ट की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय आशुतोष गुप्ता राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल सांथा में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी के लिए बाइक से घर से निकले थे। बीमापार गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।