फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल का संकट बरकरार, नौ पंप ड्राई

Fri, 17 Apr 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद में एक, मेंहदावल में दो, पौली में दो और महुली में चार पंप शामिल
विज्ञापन

- तेल के लिए दिनभर भटक रहे लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति गड़बड़ाई
संतकबीरनगर/मेंहदावल। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत शुक्रवार को भी बरकरार रही। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप बंद हैं। वहीं, कुछ जगहों पर पेट्रोल तो कहीं डीजल नहीं है। खलीलाबाद में एक, मेंहदावल में दो और पौली में दो और महुली में चार पेट्रोल पंप बंद हैं।
मेंहदावल से घूरापाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल नहीं है। यह पंप बद है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस पेट्रोल पंप पर कई दिनों से तेल नहीं है। तेल की उपलब्धता न होने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग गोरखपुर जनपद क्षेत्र में स्थित पंप पर पहुंचकर तेल लेने को मजबूर हैं। वहीं, जिन पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध है वहां भी उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार तेल नहीं मिल पा रहा है। लोग वाहनों का टैंक फुल कराना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, खेती-किसानी का समय चल रहा है तो दूसरी तरफ क्षेत्र में रेल लाइन का काम चल रहा है। रेल लाइन के कार्य में मिट्टी पटाई के लिए ट्रैक्टर से लेकर ट्रक चालक तक तेल के लिए परेशान हैं। विकास खंड क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पंप पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध नहीं है।

पेट्रोल पंप पर दिखी कतार
रोसया बाजार संवाद के अनुसार, पौली क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंप संचालित होते हैं। खर्चा और श्रीसाईं पेट्रोल पंप दुलहापार तेल न मिलने से सूना पड़ा है। कृषक पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद तेल के लिए भीड़ लग गई। वहां लंबी कतार देखने को मिली। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि तेल की कमी नहीं है। लोग तेल न आने का अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन


महुली में भी पेट्रोल पंप ड्राई
हरिहरपुर/महुली। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने के चलते पंप बंद पड़े हैं। तेल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महुली, कुशहवा, हरिहरपुर, नाथनगर पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल नहीं है। तेल के लिए लोग पंपों का चक्कर लगा रहे हैं और एक दूसरे से जानकारी भी ले रहे हैं। पंपों पर तेल न मिलने से खेतों में भूसा बना रहे ट्रैक्टर के लिए तेल नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं। बाइक सहित प्राइवेट वाहन और सवारी गाड़ियों के संचालन पर भी तेल न मिलने से असर पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें