फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी खनन की नहीं मिली अनुमति रेल लाइन निर्माण का ठप हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। परसा पांडेय में रेलवे लाइन का काम मिट्टी के अभाव में एक माह से ठप पड़ा है। गांव स्थित तालाब से मिट्टी खनन की अनुमति मिली थी, लेकिन एसडीएम मेंहदावल ने अनुमति से अधिक मिट्टी खनन को लेकर रोक लगा दी है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के बाद फाइल रुकी हुई है, जिसके कारण क्षेत्र में रेलवे का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद बहराइच नई रेल लाइन पर परसा पांडेय में काम एक माह से बंद पड़ा हुआ है। एसडीएम मेंहदावल ने परसा पांडेय स्थित तालाब से मिट्टी निकालने पर रोक लगा दी है। मिट्टी खनन अनुमति से अधिक होने के कारण यह रोक लगाई गई है। नई रेल लाइन के लिए मेंहदावल में 25 तथा खलीलाबाद में 31 सहित दोनों तहसील क्षेत्र कुल 56 गांव चिह्नित हैं। इनके लगभग 6000 किसान इससे प्रभावित हैं। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में रेलवे का काम डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली के जिम्मे है। इस कंपनी को मिट्टी निकालने की अनुमति खनन विभाग से मिली थी।
परसा पांडेय स्थित तालाब से मिट्टी खनन कर पटाई तथा समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था। एसडीएम मेंहदावल के निरीक्षण व राजस्व कर्मियों के खनन स्थल पर मापन के बाद मिट्टी खनन के अनुमति से अधिक मिट्टी खनन को देखते हुए एसडीएम अरुण कुमार ने इस कार्यदायी संस्था के मिट्टी खनन पर रोक लगा दी है। इस पर कार्यदायी संस्था ने मिट्टी खनन के लिए नए सिरे से आवेदन किया है। अब मिट्टी खनन का नया आदेश न मिलने के कारण रेल लाइन का काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

परसा पांडेय में प्राेजेक्ट इंचार्ज पवन मिश्रा का कहना है कि मिट्टी खनन के लिए आवेदन किया गया है, जिस पर तहसील से रिपोर्ट भी लग चुकी है, लेकिन अभी जिला प्रशासन की ओर से मिट्टी खनन का आदेश नहीं मिला है। इस कारण कार्य बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें