शनिचरा चौबे चौराहे पर शनिचरा चौबे ग्राम पंचायत के प्रधान वीरेंद्र निषाद और शनिचरा बाबू ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेंद्र के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे बलराम सिंह, मुकेश निषाद, जोखन निषाद, सुभाष, श्रीराम, रिक्कू निषाद, शिव गुप्ता, जगदीश निषाद, विजय निषाद, कलावती देवी, शिवकुमारी, श्याम दुलारी आदि लोगों ने बताया कि कुआनों नदी के किनारे सिंचाई विभाग ने बस्ती जनपद के बानपुर से नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के मुडियारी तक बंधा बनाया है। जिस पर मुडियारी से शनिचारा चौबे तक पिच किया जाना था।
ठेकेदार द्वारा मुडियारी से रीठी गांव के सामने तक तो पिच करा दिया गया। लेकिन रीठी से शनिचरा चौबे चौराहा तक 500 मीटर बंधे पर बड़े-बड़े पथर डालकर छोड़ दिया गया।
जिसके कारण आस पास के गांवों के लोगों के साथ आम राहगीरों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा। बंधे के दोनों तरफ नरकट व झाड़ झंखाड़ उगे हुए है।
जिसके कारण जरा सी असावधानी होने पर लोग पत्थर से फिसल कर रैन कट से बने गड्ढे या फिर बंधे के नीचे गिरकर घायल हो जाते है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह भी कहना था कि इसके लिए दर्जनों बार विभागीय लोगों से शिकायत किया गया, लेकिन अधिकारी सुनकर भी अनसुना कर दे रहे है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग करने के साथ अधूरे पड़े सड़क को पिच कराने को बनवाने की मांग किये है।