सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सैथवलिया सुटेहरा में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में राशन की दुकान को आवंटन न होने पर नाराज गांववालों ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गांववालों ने कहा कि राशन की दुकान के लिए कोटेदार का चयन गांव की खुली बैठक में न कर गुपचुप व फर्जी तरीके से की गई तो डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधान वाजिद अली, पारसनाथ, धर्मराज, अब्दुल कयूम, पूर्व बीडीसी अली अहमद, बीडीसी राम दुलारे, कौसर अली, किसमत अली, अफजाल अहमद, मो मुस्तकीम, लियाकत अली, राम प्रकाश, राम लल्लन, संदीप कुमार, बशीर अहमद, विजय कुमार, सुखराम, विद्यावती देवी, मुराती, मीरादेवी आदि ने बताया कि एसडीएम खलीलाबाद के आदेशानुसार निर्धारित चार अप्रैल को ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित राशन की दुकान के लिए कोटेदार का चयन किया जाना था।
सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार गांव मेें खुली बैठक करने पहुंचे। खुली बैठक में सिर्फ सीमादेवी पत्नी बहादुर प्रसाद ने राशन दुकान के लिए आवेदन किया। ग्राम प्रधान खुली बैठक में उपस्थिति नही हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार ने गांववालों को बताया कि ग्राम प्रधान का स्वास्थ्य ठीक न रहने का पत्र दिया गया है। ग्राम प्रधान के बैठक में उपस्थित न रहने से खुली बैठक का कार्रवाई पूरी नही की सकती है। गांववाले नाराज होकर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर मिलीभगत व लीपापोती का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना था कि बैठक टालने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी कोटे की दुकान का चयन बंद कमरे में अपनी मर्जी से करने के फिराक में हैं। जो किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा।
इंसेट
राशन की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक करने का निर्देश दिए गए हैं। दुकान का आवंटन का चयन खुली बैठक में पूरी परादर्शिता के साथ होना है। सैथवलिया सुेटहरा में ग्राम प्रधान ने अस्वस्थ होन का पत्र दिया है। जिससे दुकान आवंटन नही हो पाई है। बैठक की अगली तिथि जल्द ही तय कर दी जाएगी।
मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ पंचायत सेमरियावां