फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया

Sun, 05 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सेमरियावां से टेमा होकर जगदीशपुर तक की बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को युवा संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक्सईएन को मांग पत्र दिया और चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो धरना-प्रदर्शन के साथ ही जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

युवा संघर्ष समिति के संयोजक रिजवान मुनीर और अब्दुल अजीम के नेतृत्व में क्षेत्र के युवा दोपहर में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेमरियावां-टेमा- जगदीशपुर मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि नौ माह पूर्व प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव इसे इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी। एक सप्ताह बाद वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा और किसी भी अधिकारी को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सलमान आरिफ, जफीर चौधरी, अबूज चौधरी, आकिब सिद्दीकी, शमसुलहुदा चौधरी, अतीक अहमद खान, संतोष प्रजापति, अनिल सोनी, इजहार अहमद, मेराज खान, अब्दुल हफीज,  महमूद अंसारी, जमुना प्रसाद, अनीस अहमद, इमामुद्दीन, मुकेश श्रीवास्तव, डीके श्रीवास्तव, बाबूद्दीन, कमाल अहमद आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें