नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत कठैचा के प्राथमिक विद्यालय तिलठा में शनिवार को ग्राम प्रधान हुबराज की अध्यक्षता में कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक हुई। प्रभारी एडीओ पंचायत की देख रेख में आयोजित इस बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से तिलठा गांव के विनोद कुमार यादव को गांव का कोटेदार चुना।
ग्राम पंचायत कठैचा के कोटेदार पर ग्राम प्रधान हुबराज यादव ने खाद्यान वितरण में धाधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम धनघटा को शिकायती पत्र सौंपा था। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की जांच में ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए आरोप सत्य मिला। कोटे को निरस्त कर दिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्व सम्मति से तिलठा गांव के विनोद कुमार पुत्र रामसावर यादव को कठैचा गांव का नया कोटेदार चुना। इस दौरान किसी अन्य उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी नहीं पेश किया। इस अवसर पर प्रभारी एडीओ आईएसबी/पंचायत सचिव इंद्रेश यादव, अमरनाथ यादव, रामदरश यादव, नागेश गुप्ता, जगरनाथ, रमेश, भालचंद यादव, बजरंगी यादव, रणजीत यादव, रघ्घू, रामकरन यादव आदि मौजूद रहे।