फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया 

Tue, 10 May 2016 11:58 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समायोजन समेत अन्य मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर मंगलवार को कार्य करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सीएमओ को दिया। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और संगठन मंत्री मनीष मिश्र ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन काली पट्टी बांध कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में तैैनात अधिकांश लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह में किया जाए। लिपिक के लंबित प्रोन्नत आदेश निर्गत करने के साथ समायोजन स्थानांतरण नीति के तहत मंडल में किया जाए।

आशुलिपिक और स्टोर कीपर की पृथक से वरिष्ठता सूची निर्गत करते उनकी अविलंब प्रोन्नति की जाए। कार्यालयों में सृजित 581 पदों को संवर्ग में सम्मिलित किया जाए। लिपिक संवर्ग के कर्मिकों के एसीपी स्वीकृत किए जाने एवं स्थायीकरण का अधिकार अन्य संवर्ग की भांति जनपद स्तर पर विकेंद्रीकृत करके सीएमओ को प्रदत्त किया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर सौरभ उपाध्याय, राजकुमार, राधेश्याम पाल, अरविंद वर्मा, राजकुमार त्रिपाठी, डीवी सिंह, विजेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजन कुमार, बाबूराम, फूलचंद, बलराम, उर्मिला शुक्ल, पीएन तिवारी, सुचिता श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें