संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के झुंगिया गांव में 12 मार्च को बरात में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार क्षेत्र के उस्की वार्ड निवासी शैलेश ने तहरीर में कहा कि 12 मार्च को वह अपने चचेरे भाई का साथ ग्राम झुंगिया थाना बखिरा एक शादी समाराेह में आया था। इस दौरान पुरानी रंजिश में विरेंद्र पुत्र घम्मू, हिमांशु पुत्र रोहित, श्यामभवन पुत्र मटेलू, एक अज्ञात पता झुगिया थाना बखिरा ने हमको एवं हमारे चचेरे भाई गोलू को गाली गलौज देते हुए लाठी व पंच से मारापीटा। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद