फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल के पास कूड़ा गिराने से बिफरे लोग, किया प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर हाईस्कूल सेवाइचपार के पास गिराया जा रहा है कस्बे का कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सेवाइचपार जूनियर हाईस्कूल के पास क्षेत्र का कूड़ा गिराए जाने से स्कूल में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। दुर्गंध उठने से शिक्षक व छात्र-छात्राओं को समस्या उत्पन्न हो रही है। बुधवार को समस्या के निस्तारण के लिए नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ शिक्षक सहित स्थानीय लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया।
जूनियर हाईस्कूल सेवाइचपार के बगल में ही नगर पंचायत का कूड़ा प्रबंधन स्थल (एमआरएफ) सेंटर बनाया गया है। सेंटर पर कूड़ा छंटनी करने के बाद जैविक खाद बनाए जाने का व्यवस्था होगी लेकिन उपकरण व व्यवस्था होने से पहले ही स्कूल के बगल में कूड़ा गाड़ियों से गिरा दी जा रही हैं, जिससे एकत्रित कूड़े से दुर्गंध उत्पन्न हो रही है और स्कूल में शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार को किसी व्यक्ति ने कूड़े में आग भी लगा दी थी, जिससे धुआं उठने के कारण स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान स्थानीय लोग व स्कूल के शिक्षक नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ समस्या के निस्तारण किए जाने को लेकर प्रदर्शन किए। इस दौरान सभासद राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र पाठक, मोल्हन निषाद, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राममिलन साहनी धर्मेंद्र चौधरी, दूधनाथ वर्मा, राजेंद्र राव, किशान चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कूड़ा प्रबंधन का कार्य जब तक शुरू नहीं होगा तब तक स्कूल के पास एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा गिराने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें