फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 30 आशा और तीन संगिनी को किया गया सम्मानित

Thu, 05 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएमओ कार्यालय में आयोजित हुआ आशा सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में आशा दिवस आयोजित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की तीन आशा संगिनी और 30 आशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव व सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आशा और आशा संगिनी स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव व सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने आशा और आशा संगिनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार, राजीव रंजन, विनीत श्रीवास्तव, संजीव सिंह, डॉ.स्वेतांक सिंह,डॉ. राजेश चौधरी, डॉ.मनीष पांडेय, प्रियंका, अनुपम, रंजना, स्नेहलता, नंदनी राय व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें