जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते नाक कान गला रोग विशेषज्ञ।
संतकबीरनगर। सर्दी में कान की दिक्कतों के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लोग कान दर्द से परेशान होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्गों में यह समस्या आ रही है। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में जहां ईएनटी ओपीडी में 20 से 25 मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन से 40 मरीज कानों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके सिंह बताते हैं कि सर्दी का बचाव न करने के कारण लोग कान के दर्द से परेशान हैं। सर्दी में खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनका कहना था कि भी ठंडा खाने से कान का दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा ठंडा पानी पीने और स्नान करने से भी कान में दर्द होने की आशंका रहती है।
इसलिए ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पीएं। साथ ही टोपी पहनें और कानों को ढककर रखें। खुले वाहन में सफर करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि जो मरीज कान में दर्द के आ रहे हैं। खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाकर रखने की जरूरत है। डॉक्टर का कहना है कि कान के मरीज यदि समय से उपचार नहीं लेते हैं तो इससे कान में संक्रमण होने के साथ ही सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। ठंड के मौसम में कान को ढक कर रखना चाहिए। लक्षण दिखने पर किसी प्रकार की लापरवाही न करें। लापरवाही मरीज के कानों के लिए खतरा पैदा कर सकती है।