फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एनपीएस, यूपीएस की प्रतियां जलाकर पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय और विद्यालय पर एकत्रित होकर एनपीएस तथा यूपीएस की प्रतियां जलाकर सरकार से हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि यूपीएस को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों में आक्रोश है। शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार ने यूपीएस थोपने का मन बना लिया है जो कि एनपीएस से भी खराब है।
जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह ने कहा कि एनपीएस घोटाला है तो यूपीएस महाघोटाला। सरकार यूपीएस में पेंशन सुनिश्चित तो कर रही है मगर कर्मचारी के अंशदान का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

इससे अंशदान में घोटाला होने की पूरी संभावना है। एनपीएस और यूपीएस कर्मचारी और देश किसी के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इस मौके पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में एकत्रित होकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध कर उसकी प्रतियों को जलाया।
साथ ही संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन जब तक बहाल नहीं हो जाती संघर्ष चलता रहेगा। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री मुकेश कुमार यादव, शबाना खान, उदयराज यादव, संत योगेश्वर, संतोष कुमार, यतीन्द्रनाथ, तृप्ता सिंह, अर्चना त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें