फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैनामा कराने बुजुर्ग को लेकर पहुंचे लोग, परिजनों ने रोका

Tue, 09 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय पर बुजुर्ग को लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को कोतवाली के पास स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर एक बुजुर्ग के द्वारा गांव के एक व्यक्ति को बैनामा करने की सूचना पर बैनामेदार के परिजनों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक कार्य बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ, लेकिन देर शाम तक दोनों पक्ष कार्यालय पर जमे रहे।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के रसूलाबाद मगहर गांव निवासी रामप्रीत पुत्र पटेश्वरी 75 वर्ष को गांव के धूरहू पुत्र सुखबली ने उनकी जमीन को बैनामा करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पर पहुंचे थे। इस बारे मे जब उनके परिजनों को लगा तो वे लोग भी कार्यालय पर आ धमके। रामप्रीत के नाती ऋषभ समेत और लोग भी पहुंच गए। जब क्रेता घूरहू के द्वारा उन्हे रजिस्ट्री ऑफिस में ले जाने लगा तो पहले से गेट पर मौजूद महिलाओं ने उन लोगों को यह कह बैनामा करने से रोका कि हम लोग इनके घर के हैं। आप लोग तो गांव के हैं तो कैसे बैनामा ले सकते हैं। इस पर दोनों में जोर आजमाइश शुरू हो गई। गेट को महिलाओं ने अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। देर शाम तक रजिस्ट्रार ने पुलिस को बुलाकर मामले को अवगत कराया। जिससे मामला शांत हुआ। बहरहाल देर शाम तक दोनों पक्ष कार्यालय पर डटे रहे।

कोट
बैनामे को रोक दिया गया है। जब तक पारिवारिक मामला शांत नही हो जाता तब तक बैनामा नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त मामले को उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजेश कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें