भारतीय किसान संघ ने सांथा ब्लॉक पर बीडीओ को ज्ञापन दिया
बखिरा। मंगलवार को भारतीय किसान संघ की बघौली इकाई के मंडल मंत्री लालचंद निषाद व मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किसानों की समस्या से संबंधित व मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान की मांग किया है।
किसान संघ की मांग है कि उत्तर प्रदेश का किसान खरीफ फसलों के लिए खाद, बीज, विद्युत, पानी व अन्य समस्याओं एवं वितरण में अव्यवस्था तथा मिलावट खोरी परेशान हैंु। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए सात बिंदुओं का ज्ञापन में गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद, कृषि रसायनों की समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता। खाद, बीज, एवं कृषि रसायनों में मिलावट करने वालों पर कठोर कार्रवाई। खराब राजकीय नलकूपों के मरम्मत कराकर रबी फसलों की सिंचाई हेतु तत्परता पूर्वक समुचित प्रबंध व नहरों की टूट-फूट एवं खराब पंप कैनालों के मरम्मत या बदलाव पूर्व में ही करा लिया जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के रविन्द्र कुमार सिंह, संजय मिश्रा, लालचंद निषाद समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।