फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस अड्डे की जमीन की पैमाइश पर लोगों ने उठाई आपत्ति

Wed, 13 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज में बस अड्डा का मामला, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सही ढंग से पैमाइश कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मीरगंज में बनने जा रहे बस अड्डे के जमीन की पैमाइश को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और सही ढंग से पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मीरगंज के निवासी रविंद्र नाथ सिंह, शशांक कुमार पाठक, अमरावती, प्रेमलता सिंह, कौशल कुमार, वेद प्रकाश मौर्य, पंचराम आदि ने कहा कि मीरगंज में बस अड्डा प्रस्तावित है। सरकारी जमीन अधिग्रहित की जानी है, लेकिन पैमाइश में कुछ काश्तकारों की जमीन भी नाप दी गई है, जबकि कुछ लोग पहले से सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इन लोगों ने डीएम से मांग किया कि नए सिरे से पैमाइश कराई जाए। ताकि काश्तकाराें की जमीन बस अड्डे में न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें