फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे बरईटोले के लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरईटोला मोहल्ला में खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य का मोहल्ले वासियों ने विरोध किया है। मोहल्लेवासियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को शिकायती पत्र सौंप कर नगर पालिका परिषद पर जबरिया निर्माण कराने का आरोप लगाकर रोक लगाने की मांग की है। नगर पालिका परिषद उक्त जमीन पर विवाह भवन का निर्माण करवा रहा है।
विज्ञापन

पत्र में मोहल्ले के अश्वनी चौरसिया, रामदीन, दीनदयाल, अरविंद, रामदीन, अमित कुमार व अन्य ने बताया कि वार्ड नंबर तीन मोहल्ला बरईटोला प्राचीन मोहल्ला है। यहां पर ज्यादातर लोग खेती किसानी का कार्य करते हैं। गाटा संख्या 522 खलिहान की भूमि है। जिस पर मोहल्ले के लोग कृषि कार्य करते हैं। उक्त भूमि पर नगर पालिका परिषद की ओर से विवाह भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। खलिहान की भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य अवैध है।
खलिहान की भूमि पर निर्माण कार्य होने पर मोहल्लावासी कृषि कार्य नहीं कर पाएंगे। लोगों ने डीएम से खलिहान की भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। डीएम ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें