फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन
मेंहदावल बखिरा मार्ग के नंदौरी गांव के पास विजली विभाग के खिलाफ रोड जाम कर प्रदर्शन करते गांव के - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पोल में करंट उतरने से नाराज लोगों ने जाम की सड़क
विज्ञापन

- विद्युत विभाग की लापरवाही से उग्र हुए ग्रामीण
- एसओ ने समझा बुझाकर खत्म कराया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। नौदरी ग्राम पंचायत के कई विद्युत खंभों में करंट उतरने व करंट लगने से एक भैंस की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को बखिरा-मेंहदावल मार्ग पर जाम लगा दिया। जेई को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे एसओ मेंहदावल ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौदरी में मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। इस गांव के कई विद्युत खंभों में बारिश के दौरान करंट उतर आया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी दौरान खंभे के करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अर्जुन चौरसिया के नेतृत्व में मेहदावल-बखिरा मार्ग को जाम कर दिया। लोग अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव को हटाने की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एसओ आरके गौतम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। एसओ ने अधिशासी अभियंता से संपर्क कर ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया। एसओ की पहल पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान अमर, मनोज, जीपी, सोनू , पवन, पिंटू, राजकिशोर, अशोक कुमार, मुरारी, बलदेव, रामसमुझ, विनोद, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें