संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव में भंडारे के लिए सामान लेने जा रहे लोगों पर रास्ते में कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। सड़क से वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। संठी गांव निवासी राजेंद्र बेलदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर की रात करीब नौ बजे गांव में स्थित कुशही बाबा के स्थान पर भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ आवश्यक सामग्री कम पड़ने पर वह अंगद शुक्ला, राम अनुज पांडेय और श्रीचंद के साथ चौराहे की ओर जा रहे थे।