फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटा घाट पर लोगों का आमरण अनशन शुरू

Thu, 26 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
आमरण अनशन शुरू। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 कुआनो नदी के बनकटा घाट पर पक्का पुल बनाए जाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन तीसरे दिन और जोर पकड़ लिया। आंदोलनकारी नदी में मचान बनाकर आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बतादें कि दो जिलो गोरखपुर और संतकबीरनगर को जोड़ने वाले इस घाट पर पक्का पुल बनाए जाने की मांग क्षेत्रीय लोग काफी दिनों से करते चले आ रहे है, लेकिन इस तरफ शासन का ध्यान नहीं जा रहा है। क्षेत्र के विन्ध्याचल आजाद और देवेंद्र सिंह ने बनकटा घाट पक्का पुल निर्माण समिति का गठन करके सोमवार को यहां धरना शुरू किया। दो दिनों तक चले धरने के बाद भी शासन प्रशासन का कोई जिम्मेदार जब नहीं सुधी ली तो आंदोलनकारियों ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। विन्ध्याचल आजाद और देवेन्द्र सिंह ने कहा कि दो दिन हुए आंदोलन शुरू किए। अभी तक शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनके पास नहीं आया और नही कोई खोज खबर ली है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे जायज है। पुल बनने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती है तब तक वे लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलनकारियों का समर्थन गांव के लोगों ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें