फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन किया

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए पूर्व में की गई निविदा बिक्री और आमंत्रित निविदा को निरस्त करने की मांग किया। सदस्यों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, अशोक कुमार चौधरी, शोएब नदवी के नेतृत्व में कई सदस्य जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुुंचे और प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद व अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि 23 जनवरी को जिला पंचायत की बैठक का अधिकांश सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया था। ऐसे में इस बैठक में न तो योजना पर चर्चा हुई और न ही किसी समिति का गठन ही किया गया। दूसरी बैठक भी सदस्यों के बहिष्कार के चलते कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि किसी कार्य का टेंडर होने से पहले सार्वजनिक निर्माण समिति के समक्ष लाना और उसके संशोधन एवं संस्तुति के बाद उसे कार्य समिति के रखना चाहिए। यह भी जरूरी है कि जिला पंचायत द्वारा पारित किसी भी संकल्प में समस्त वार्डोगं की योजना को शामिल किया जाना आवश्यक है, लेकिन मनमानी तरीके से 11 मार्च 2016 को निविदा में सात वार्डों को जानबूझकर कोई प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया। इसके बाद 23 मार्च 2016 को पुन: बैठक हुई, इसका भी सदस्यों ने विकास योजना से संबंधित बुकलेट उपलब्ध न कराने पर बहिष्कार किया। ऐसे में जिला पंचायत द्वारा किए गए टेंडर का निरस्त किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में संजय यादव, गयासुद्दीन, प्र्रेमलता, प्रेमलता सिंह राठौर, मुकेश कुमार मन्ने, संजय राना, संतोष चौहान, इमराना खातून, इशरत जहां, बलिराम यादव, जब्बार अहमद, मालती देवी, वीरेंद्र पांडेय, नीना देवी, कलीमुन्निशा, इशहाक अंसारी, जवाहर लाल, जाहिद अली सहित कई सदस्य व प्रतिनिधि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें