फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बंदी के लिए डीएम से मिले लोग

Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कच्ची शराब बंदी के लिए डीएम से मिले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जूरी गांव के लोगों ने मंगलवार को गांव में बनने वाली कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शराब बंदी की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि गांव में कई कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रहीं हैं। जिससे शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। गांव के लोग   सहमति से कच्ची शराब पर रोक के लिए प्रयासरत है। ऐसे में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए ताकि अवैध शराब का कारोबार बंद  हो सके। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जूरी की ग्राम प्रधान अजमेहुनिशा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार, खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में गांव के लोग दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। गांव के लोगों ने कहा कि जूरी में कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने का काम हो रहा है। इससे गांव के पास शराब पीने वालों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है।

 गांव की महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के लोगों ने कहा कि इससे पूर्व कोतवाली पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया था, लेकिन अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांव के लोगों ने तत्काल कदम उठाए जाने की मांग की। इस दौरान विंद्रावती निषाद, दुर्गेश निषाद, अंकलेश निषाद, दुर्गावती देवी, प्रदीप कुुमार, लालजी, मस्तराम, राम भोग, फूलमती, मैना देवी, मुकेश कुमार, महादेव, सर्वजीत, महंगू, दिनेश चंद्र, मोहनलाल, राम अचल, चंद्रिका प्रसाद, अफरोज अहमद, साजिद खान, शमसुद्दीन, जितेंद्र कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें