फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की हलचल पर रही लोगों की नजर

विज्ञापन
सेना की हलचल पर रही लोगों की नजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह एक पाकिस्तानी लड़ाकू जहाज के भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने की खबर के बाद लोग पूरे दिन संचार माध्यमों पर हालात की जानकारी लेते रहे। दुकानों में बैठे लोग भी टीवी पर चल रही बहस देखने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना द्वारा एक दिन पहले की गई कार्रवाई की चर्चाएं बुधवार की सुबह भी होती रही। घरों, दुकानों व दफ्तरों में भी लोग भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की चर्चा करते रहे। दोपहर में सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तान के एक लड़ाकू जहाज के मार गिराने एवं दुश्मनों का पीछा करते हुए एक भारतीय विमान के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही लोग टीवी सेट के सामने बैठ गए। लोग पल-पल की खबर जानने को व्यग्र रहे। इस बीच उत्साही युवा भारत माता का जयकारा भी लगाते रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग भी इस घटना पर ही चर्चा में मशगूल दिखे। लोगों का कहना था कि इस बार  भारतीय सेना आर पार का संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें