फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमें गर्व है अपनी सेना पर, दुश्मन को दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

फोटो
सभी राजनीतिक दलों ने वायुसेना की कार्रवाई का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला कर पाकिस्तान में आतंकी कैंपों को निष्ट किया तो सभी खुशी से झूम उठे। सुबह समाचार माध्यमों से इसकी जानकारी होते ही आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों के लोग भी सैनिकों के शौर्य की सराहना करने लगे। सभी दलों ने इस बड़े ऑपरेशन में शामिल रहे वायुसेना के जवानों को हृदय से बधाई दी और इसे देश के लिए गौरवशाली क्षण बताया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने आतंकवादी कैंपों पर हवाई हमला कर शौर्य का परिचय दिया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि हमारी सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पाकिस्तान में आतंकवादियों को इससे बड़ा नुकसान हुआ है। इससे पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र राव ने भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुलमावा में जिस प्रकार से आतंकवादियों ने सैनिकों को निशान बनाया, वह कायराना हरकत थी। अब वायु सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी कैंपों को नष्ट किया है जो हमारे सैनिकों के शौर्य को दर्शाता है। बगैर किसी क्षति के वायु सैनिकों को पाकिस्तान में आतंकवादियों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाई है, इससे पुलवामा में शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी और उनके परिवार को भी यह यह महसूस होगा कि हमारे सैनिक दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए हर स्तर पर उतरने को तैयार है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि भारतीय वायु सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकी कैंपों को नष्ट किया है जो स्वागत योग्य कदम है। पाकिस्तान को इससे सबक लेना चाहिए। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई का सभी को इंतजार था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि पुलवामा शहीदों को लेकर पूरा देश मर्माहत है। भारतीय वायु सैनिकों ने अपना पराक्रम दिखाया है और पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट करने का कार्य किया है। इसका कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें