फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अमरडोभा में रखे गए पशु। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत अमरडोभा में किसानों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को ग्रामीणों ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय के परिसर में लाकर मुख्य गेट को बंद कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से पशुओं को आश्रय केंद्र भेजे जाने की बात कही। तब जाकर लोग माने और प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


किसान हेमंत, पिंटू सिंह, ओमकार चौधरी, जय प्रकाश, परशुराम, आत्माराम, सुनील, राजाराम, श्रीराम, चौथी, उजागिर, विकास, मनोज लोधी आदि ने बताया कि यह छुट्टा पशु खेतों को नुकसान पहुंचा रहे है। अधिकारियों से इन्हें पकड़वा कर पशु आश्रय केेंद्र भेजे जाने के लिए कई बार कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

रविवार को यह पशु खेतों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस लिएा इन्हें प्राथमिक विद्यालय के परिसर में लाकर बंद कर दिया गया। किसान गेट पर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह मौके पर पहुंचे। छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजवाने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान माने। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी ने बताया कि अस्थाई गौशाला भगौसा में छुट्टा पशुओं को भेजवाया जा रहा है। जिसके लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें