फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला, गम और गुस्से में दिखे लोग

विज्ञापन
पुलवामा हमला, गम और गुस्से में दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलवामा आतंकी हमले की घटना से पूरे जिले में गम और गुस्से की लहर है। सुबह थानों पर पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी। इसके अलावा सामाजिक और युवा संगठनों ने भी श्रद्घांजलि दी। जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे और पुतला फूंके गए। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। स्कूलों में भी शोक सभा आयोजित की गई 
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से जगह-जगह शोक सभा, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइंस, एसपी कार्यालय, कोतवाली समेत समस्त थानों पर दो मिनट तक मौन रहकर शहीद जवानों को श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सीएमओ, बीएसए समेत सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला जलाया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। दोपहर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाल पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। खलीलाबाद नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा की अगुवाई में सभासदों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।  शहर के कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती शिशु मंदिर, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल समेत अन्य स्कूलों में बच्चों ने दो मिनट मौन रहकर शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना प्रकट की। हिंदू जागरण मंच समेत विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला और दो मिनट तक मौन रहकर शहीदों को श्रद्घाजंलि दी। युवा मंच ने बैंक चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। शाम को कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्धाजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें