फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्वचा, आंख और दांत में तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंची रोगियों व तीमारदारों की भीड़। संवाद जिला अस्पताल में पहुंची रोगियों व त
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तेज गर्मी, उमस और मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा है। सोमवार को जिला अस्पताल में 730 मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें देखी गईं।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी गौतम ने बताया कि बदलते मौसम के कारण चर्म रोगियों में वृद्धि हुई है। करीब 205 मरीज (103 नए और 102 पुराने) आए, जिनमें दाद-खाज, खुजली, लाल चकत्ते, पैरों में चुभन और फंगल इंफेक्शन के मरीज सबसे ज्यादा रहे। उन्होंने बताया कि गर्मी में पसीना, नमी और गीले कपड़ों को देर तक पहने रहने से फंगल इंफेक्शन फैल रहा है।
दूसरी ओर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुरोध पाठक ने बताया कि गर्मी में दांतों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। आज करीब 70 मरीज पहुंचे, यह दांतों की समस्या से पीड़ित रहे। उन्होंने कहा कि पानी ज्यादा पीएं, क्योंकि पानी की कमी से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। दांतों में दर्द होने पर गर्म पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करें, लेकिन बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा न लें।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानंद सिंह ने कहा कि गर्मी के साथ मोबाइल और कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग से आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। रोजाना 30 से 40 मरीज आंखों में जलन, सूजन, कीचड़ और कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से पीड़ित आ रहे हैं। युवा और किशोर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर का लगातार 30 मिनट से ज्यादा उपयोग न करें, धूप में यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा लगाएं, आंखों को रगड़ें नहीं और बिना सलाह के दवा न लें।
इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष में गाउट और गठिया के मरीज बढ़ रहे हैं, जो मुख्य रूप से बुजुर्गों को प्रभावित कर रहे हैं। अस्थमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
अस्पताल प्रशासन ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखा है और ओआरएस, ग्लूकोज तथा जरूरी दवाओं का स्टॉक बढ़ा दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि खूब पानी पीएं, शरीर को हाइड्रेट रखें, धूप से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें