मगहर एसआईआर फार्म के बारे में जानकारी लेते एसडीएम-संवाद
मगहर। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अनवरी बेगम की अध्यक्षता व ईओ वैभव सिंह की देखरेख में एसआईआर के लिए लगे शिविर में फार्म भरने के साथ ही डाटा फीड किए जा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार वर्मा ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। उन्होंने बीएलओ व नगरपंचायत कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि एसआईआर फार्म भरने में लोग रुचि ले रहे है।
एसडीएम सदर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि वे बराबर खलीलाबाद क्षेत्र में भ्रमण कर एसआईआर फार्म भरे जाने की प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं। मगहर में एसआईआर फार्म भरने के लिए लोगों में उत्साह है। कहा कि अगर कहीं किसी को दिक्कत आती है तो वे निसंकोच उन्हें बता सकते हैं। सभासद अवधेश सिंह ने बताया कि नगर में लोगों को एसआईआर फार्म भरने के लिए नगर पंचायत प्रशासन बराबर प्रेरित करने के साथ ही सभी सभासद व सभासद प्रतिनिधियों के द्वारा उनके घर जाकर फार्म भरवाने में बराबर मदद कर रहे है।
उनका कहना है कि एक भी मतदाता एसआईआर फार्म भरने से छूट न जाए इसके लिये बराबर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर में अब तक कुल 8104 एसआईआर फार्म 52 प्रतिशत की फीडिंग हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, कानूनगो अर्जुन पाठक, अहमद आलम जेई, अहमद अली, चंदन सैनी, अतुल श्रीवास्तव, अमीर कादरी, सुहेल अख्तर, लिपिक संजय दूबे, विशाल सिंह, विशाल वर्मा, अजय सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।