नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर एसआईआर प्रगति की जानकारी लेते डीएम-संवाद
- फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
धनघटा। जिलाधिकारी आलोक कुमार शुक्रवार को नाथनगर ब्लाॅक पहुंचे। एसआईआर की प्रगति कीर जानकारी ली। एडीओ पंचायत कार्यालय में उन्होंने एसआईआर फीडिंग कार्य में जुटे कर्मियों से बारी-बारी आंकड़ा लिया। इस दौरान कर्मियों ने स्लो सर्वर की बात कही। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि तय समय के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूरा होना चाहिए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदाताओं का पूरा सहयोग करें। इस दौरान दिलीप कुमार गौड, शिव कुमार, धर्मेन्द्र यादव, विश्राम यादव, शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद