फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लगातार बढ़ रहा तापमान, तेज धूप और पछुआ हवा से लोग बेहाल

Wed, 23 Apr 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहार लेतीं छात्राएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम का तेवर लगातार तल्ख बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप व लू चलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। तेज पछुआ हवा के साथ धूल उड़ रही है। जिससे सफर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो लोग घरों में ही कैद रहे। जो लोग घर से बाहर निकले वह लोग छांव देखकर ठहर गए। कई लोगों ने तो मुंह पर मगछा बांधकर निकलना मुनासिब समझा। दोपहर में बच्चों की छुट्टी होने से बच्चे भी गर्मी से बेहाल नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज पछुआ हवा के साथ उड़ रही धूल के कारण आने-जाने वाले परेशान रहे। हालांकि शाम होने पर मौसम कुछ नरम हुआ तो बाजारों में चहल-पहल दिखी। वहीं पोखरे और नहरें सूखने से से पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें