फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेफर करने से नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा

Wed, 23 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार में कार्यरत चिकित्सक को 21 अप्रैल को देर रात मरीज को जिला अस्पताल रेफर करने की बात पर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में तैनात चिकित्सक डॉ. अजय अग्रहरि ने बताया कि 21 अप्रैल को रात करीब 10:35 बजे कुछ लोग अस्पताल पर पहुंचे। जिनमें से एक ने बताया कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। उसका वीपी मापा गया तो सामान्य था। वह बार-बार कह रहे थे कि उनके सिर का दर्द बढ़ता जा रहा है। जिनके सिर में दर्द था वह अत्याधिक शराब के नशे में था। उनको बेड पर आराम करने के लिए कहा गया।
कुछ देर बाद वह चीखने लगे तो उनको जिला अस्पताल ले जाने की सलाह उनके आए लोगों को दी गई। इस बात पर सभी लोग भड़क गए और उनको पीटने लगे। जिससे उनका चश्मा समेत अन्य सामान टूट कर बिखर गया। अस्पताल कर्मियों ने बीच बचाव किया तो वे धमकी देते हुए अस्पताल से चले गए। मुकामी पुलिस ने बुधवार को इस मामले में नरोत्तम सिंह उर्फ मुतु सिंह निवासी घोरांग व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें