फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी व उमस से लोग बेहाल, तपिश के साथ चल रही गर्म हवा भी बढ़ा रही मुश्किल

विज्ञापन
पौली के शंकरपुर में पंपसेट से स्नान करते लोग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह दस बजे के बाद से ही धूप लोगों को झुलसा रही है। इसके साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। इससे लोग बेहाल हो गए हैं। लोग पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने से लोग घरों से निकलने से कतराने लगे हैं, जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं वह चेहरे पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं।
इस बीच जहां भी छांव दिख रही है वहीं ठहर जा रहे हैं। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति देखी जा रही है। इससे दुकानदार भी परेशान हैं, क्योंकि दिन में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। इस बीच बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ गई है। इससे पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है। कुल मिलाकर मौसम की तल्खी के बीच बिजली की कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी व उमस लोगों को परेशान कर रही है। बिजली रहने पर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। 00000000000000000
मौसम में अभी तल्खी बनी रहेगी। तापमान में भी और वृद्धि होने के आसार हैं। एक सप्ताह बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
-
रोजाना हो रहे विद्युत फाल्ट से लोग परेशान

मगहर। नगर में भीषण गर्मी के कारण आए दिन हो रहे विद्युत फाल्ट से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से नगर में बिजली फाल्ट का होना आम बात हो गई है। लोग पूरी रात बिजली कटने व फाल्ट होने से जागने को मजबूर हो रहे हैं। अगर रात में फाल्ट हुआ तो किसी लाइनमैन की ड्यूटी न लगने से सुबह ही फाल्ट ठीक हो पाता है। नगरवासी मोहम्मद असलम, मकसूदुल हसन, हाफिज जमील, सुहेल अहमद, फिरोज अहमद आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत फाल्ट अधिक हो रहे हैं। इसे ठीक करवाने के लिए लोग विद्युत अधिकारियों व लाइनमैनों को फोन करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती है। सभासद अब्दुल कलाम व सभासद प्रतिनिधि अहमद अली ने विद्युत निगम से मांग की है कि नगर में लाइनमैनों की रात्रि में भी ड्यूटी लगाई जाए, जिससे फाल्ट होने पर शटडाउन लेने व फाल्ट ठीक करने में आसानी हो सके।
-
नगर में रात्रि ड्यूटी के लिए लाइनमैन साकिन नूरी, धर्मेंद्र कुमार और निरंजन की ड्यूटी लगाई गई है। दिन में ड्यूटी के लिए लाइनमैन सुनील कुमार चौरसिया, अखिलेश कुमार, राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल ठीक हो सके।
विज्ञापन

-रवि यादव, अवर अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें