फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कहीं प्रशासन की सख्ती तो कहीं सड़क पर दिख रहे लोग

विज्ञापन
मगहर कबसे में सब्जी वाले से पूछ ताछ करते नोड्ल अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
लॉकडाउन: कहीं प्रशासन की सख्ती तो कहीं सड़क पर दिख रहे लोग
विज्ञापन

- शहर में खुली दिखी कई दुकानें, प्रशासन ने कहा कोई छूट नहीं
- कमिश्नर व डीएम ने भ्रमण कर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के दूसरे चरण में कहीं प्रशासन की सख्ती दिख रही है तो कहीं सड़क पर लोग दिखाई दे रहे हैं। ऐसे ही रविवार को देखने को मिला। शहर में प्रतिदिन की अपेक्षा कई दुकानें खुली नजर आई। ऐसे में लोग खरीदारी के लिए आते-जाते दिखाई दिए। हालांकि प्रशासन ने लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट न होने की बात कहीं और पुलिस को निर्देश दिया कि इसका कड़ाई से पालन किया जाए। दूसरी तरफ हॉटस्पॉट चिह्नित मगहर व तिलाठी में पुलिस की सख्ती बरकरार रही। इधर कमिश्नर अनिल सागर के डीएम रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे चरण में प्रशासन शुरू से ही सख्ती बरत रहा है। इस बीच केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी हुई, जिसमें कुछ शर्तों के साथ छूट की बात कहीं गई। हालांकि जिला प्रशासन ने कोरोना पाजिटिव केस बढ़ने के बाद किसी प्रकार की छूट देने की इंकार करते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानें खुली, जहां लोग खरीदारी करने पहुंचते रहे। इसके कारण प्रतिदिन की अपेक्षा चहल-पहल बढ़ गई। इसी बीच कमिश्नर अनिल सागर के आने की सूचना हुई तो पुलिस कर्मी सतर्क हो गए और जगह-जगह चेकिंग की जाने लगी। इस दौरान कमिश्नर अनिल सागर, डीएम रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने सेंट थामस स्कूल में बनाए गए कोविड एल-वन अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही यहां की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही हॉटस्पॉट चिह्नित मगहर पहुंचकर जायजा लिया। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि जिले में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है। पूर्व की ही तरह लॉकडाउन है और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें