फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहन-बेटियों को अकेली बाहर भेजने से डर रहे लोग

Wed, 21 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। आए दिन हो रहे हमले से बेटियां दहशत में हैं। शनिवार को क्षेत्र के दौलतपुर घाट के निकट सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया तो लोग दंग रह गए। इसकी चर्चा अब भी पौली क्षेत्र में हो रही है। लोगों का कहना है कि इसी इलाके के दूल्हापार में पिछले साल 17 वर्षीय किशोरी को करंट का झटका देकर युवक ने उसे घायल कर दिया था। यह घटना अभी भूली भी नहीं थी कि दूसरी वारदात हो गई। लोग अपनी बहन-बेटियों को कहीं पर अकेली भेजने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में युवतियों पर हमला करने की यह तीसरी घटना है। वर्ष 2024 में लहुरेगांव के पास 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में असफल हुए युवक ने उस पर फायर कर दिया। जिससे गंभीर रूप से युवती घायल हो गई। आरोपी खुद ही उसे उठाकर गोरखपुर ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया। उसके बाद घटना की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और बेटी का इलाज कराए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जो आज भी जेल में है। दूसरी घटना दूल्हापार में वर्ष 2025 में घटित हुई। 17 वर्षीय किशोरी से आरोपी युवक जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर युवक ने किशोरी को करंट का झटका देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किशोरी का आज भी इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी युवक सलाखों के पीछे है। तीसरी वारदात शनिवार को दौलतपुर घाट के निकट हुई। आकाश मद्धेशिया नामक युवक सगी बहनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। दोनों बहनों ने विरोध किया तो युवक ने चाकू मार कर दोनों को घायल कर दिया। आरोपी आकाश मद्धेशिया को सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की चर्चा जगह-जगह हो रही है। लोग अपनी बहन-बेटियों को कहीं पर अकेली भेजने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें